(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझुनूं में पुलिस की कार्यशैली से परेशान एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस गया । मामला टोलकर्मियों की दादागिरी से जुड़ा हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात बुगाला निवासी विकास जाट अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था कि नरसिंहपुरा टोल बूथ पर टोलकर्मियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद टोलकर्मियों ने विकास के साथ मारपीट कर डाली। मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए विकास सदर थाने पहुंचा। लेकिन सदर थाने वालों ने मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं होने की बात कहते हुए उसे कोतवाली भेज दिया। लेकिन वहां पर भी उसका मामला दर्ज करने की बजाय। टरकाने की कोशिश की गई। जिससे परेशान होकर विकास ने अपनी बाइक से तेल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। जिसके बाद उसे लगी आग को बुझाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। इस मामले को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया हैं। वहीं पुलिस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।