(MAHARASHTRA, India)
इन चुनावों में कांग्रेस ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है। बहरहाल, अमीता पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।कांग्रेस ने सर्वाधिक 27 महिलाओं को, भाजपा ने 21, राकांपा ने 16, शिवसेना ने 10 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की सूची में पुणे की पार्वती सीट से विधायक माधुरी मिसाल और बीड की परली सीट से पंकजा मुंडे के अलावा सभी महिला उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। दहिसर सीट से भाजपा ने पाषर्द मनीषा चौधरी को टिकट दिया है। पार्टी की कुल 21 महिला उम्मीदवारों में से दो राकांपा से आयी हुई हैं। पूर्व राकांपा नेता भारती लाव्हेकर वरसोवा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं जबकि पूर्व राकांपा नेता और विधान परिषद सदस्य मंडा महात्रे बेलापुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। म्हात्रे का मुकाबला उनकी पूर्व पार्टी राकांपा के नेता गणेश नाइक से होगा। कांग्रेस ने कई महिला विधायकों को फिर चुनाव मैदान में उतारा है जिनमें महिला एवं बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड़ (धारावी), यशोमती ठाकुर (तोएसा), प्रणति शिंदे (सोलापुर सिटी सेंट्रल), निर्मला गावित (इगतापुरी) और एन्नी शेखर (कोलाबा) आदि शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।