(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर जिले में एक के बाद एक लगातार दो व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। मंगलवार दोपहर के वक्त एक घंटे के ही भीतर हुई दो लूट की घटना से जहां आम लोगों में खौफ है। वहीं लुटेरों के पकड़ में ना आने से पुलिस की भी परेशानियां बढ़ गई है। वहीं....इलाके में बाइक सवारों दो बदमाशों ने एक व्यापारी के मुनीम से पांच लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बाइक सवार बदमाशों ने खुद को सीआईडी का अधिकारी बताकर पहले तो मुनीम को रोक लिया फिर उसकी तलाशी लेकर मुनीम के पास एक बैग में मौजूद पांच रूपये से भरा बैग छीनकर कर फरार हो गए। निहालगंज थाने में हुई इस वारदात से ठीक एक घंटे पहले राजाखेड़ा कस्बे में भी पीएनबी बैंक के बाहर से दो बाइक सवारों ने सीमेंट व्यापारी से एक लाख रूपये से भरा बैग छीन लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।