गुर्जर नेताओं और सरकार के बीच हुई वार्ता
(India)
आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का प्रतिनिधि मण्डल ने जयपुर पहुचंकर सरकार से वार्ता कीष गुर्जर नेता कर्नल किरोडी सिंह बैसला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हेमसिह भडाना के सरकारी निवास पर चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हेमसिह भडाना और विधायक मानसिंह गुर्जर ने वार्ता की। वार्ता में गुर्जर नेताओं ने सरकार की ओर से जारी योजनाओं और आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के बाद मंत्री राजेन्द्र राठौड और कर्नल किरोडी सिंह बैसला ने हाथ मिलाकर वार्ता को सकारात्मक बताया। कर्नल किरोडी सिंह बैसला ने कहा कि बुद्ववार को वार्ता के बाद महापडाव समाप्त किया जाएगा। वहीं चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड ने कहा कि सरकार गुर्जर समाज को आरक्षण के लिए अपने स्तर पर पूरे प्रयास करेगी....सराकार गुर्जर समाज के लिए जारी योजनाओं में खामियों को दूर कर गुर्जर समाज के साथ मिलकर आरक्षण के वादे को पूरा करने का प्रयास करेगी। बुद्ववार को एकबार फिर गुर्जर नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों में वार्ता होगी जिसमे प्रदेश के महाधिवक्ता भी आरक्षण के मामले पर चर्चा कर मजबूती से पक्ष रखने की रणनीति तैयार करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।