अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने में अमेरिका करेगा मदद.
(Rajasthan, India) भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरीका यात्रा अजमेर के लिए बहुत खुशनुमा सिद्ध होने जा रही है। भारत-अमरीका संयुक्त घोषणापत्र के अनुसार, अमरीका सरकार भारत के तीन शहरों - अजमेर, इलाहाबाद और विशाखापत्तनम को स्मार्ट सिटी में बदलने में मुख्य साझीदार होगी। अमरीकी कंपनियां इसमें सहयोग करेंगी।
यह सहमति मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शिखर बैठक के दौरान व्यक्त की गई। अजमेर धार्मिक महत्व का शहर है । तीन साल पहले ओबामा ने भारत यात्रा के समय मुंबई से अजमेर के कानपुरा ग्राम पंचायत से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की थी। वे यहां के ग्रामीण बच्चों और लोगों से बहुत प्रभावित हुए थे। शहर में जिसे भी अजमेर को लेकर की गई इस घोषणा की जानकारी मिली, खुशी से झूम उठा। सोशल साइट्स पर बधाइयों का दौर चलता रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।