नौबतपुर में विजय माल्या की कंपनी लगाएगी बीयर फैक्ट्री
(Asthawan, Nalanda) नौबतपुर में विजय माल्या की कंपनी बीयर फैक्ट्री लगाएगी। मंगलवार कैबिनेट ने नौबतपुर के कोपाकाला में यूनाइटेड बेवरेज लिमिटेड द्वारा 200 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। दूसरी ओर आईटीसी को मुंगेर में 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन प्रोसेसिंग क्षमता की दुग्ध इकाई लगाने की इजाजत दी गई है। आईटीसी 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कैबिनेट ने विधान मंडल सदस्यों की सिफारिश पर 55,228 चापाकल लगाने के लिए 223 करोड़ रुपये खर्च को मंजूरी दी। साथ ही अगले वर्ष की छुट्टियों के कैलेंडर को भी मंजूरी दी गई। मैट्रिक नहीं अब इंटरमीडिएट पास ही स्टेनो की बहाली के लिए आवेदन कर सकेंगे। दरभंगा में तारामंडल बनाने के लिए 164 करोड़ दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।