केजरीवाल ने पीएम आवास के पास से शुरू किया अपना सफाई अभियान
(DELHI, India) केजरीवाल ने आज सुबह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रेसकोर्स रोड क्षेत्र में स्थित एक गली से सफाई अभियान शुरू किया। इसके बाद केरीजवाल अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बीआर कैंप गए और वहां सफाई कर्मचारियों के सफाई मुहिम में शामिल हुए। केजरीवाल वहां एक नाले की सफाई करते नजर आए। आम आदमी पार्टी ने दिल्‍लीवासियों से आगे आने और इस मुहिम का हिस्‍सा बनने की अपील की। इससे पहले, केजरीवाल ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौर हो कि प्रधानमंत्री ने आज वाल्मीकि सदन जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। रोचक तथ्य यह है कि इसी वाल्मीकि सदन में आम आदमी पार्टी ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू की घोषणा की थी। वाल्मीकि समुदाय को आप का मजबूत समर्थक माना जाता है। केजरीवाल ने सफाई अभियान के बारे में कहा कि इसे केवल सांकेतिक नहीं रहने देना चाहिए और अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।