महाराष्ट्र चुनाव: मैदान में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या अधिक
(MAHARASHTRA, India) राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) सहित चार बड़े दलों द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 1,356 है, जबकि 2009 में यह संख्या 705 थी। इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि 2009 में यह संख्या 19 थी। चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे कुल प्रत्याशियों में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रतिशत 3.3 है जो वर्ष 2009 के चुनाव में 2.7 प्रतिशत था। कांग्रेस ने इस बार 19 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। इन चुनावों में किसी पार्टी के लिए मुस्लिम उम्मीदवारों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वर्ष 2009 में कांग्रेस ने केवल 12 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने उस समय राकांपा के साथ गठबंधन में 170 सीटों पर चुनाव लड़ा था। राकांपा ने अपने मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। राकांपा इस साल 286 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2009 में पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में 113 सीटों पर चुनाव लड़ा था और चार मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।