बिहार में नक्सलियों का आतंक.......लखीसराय में उड़ाया मोबाइल टावर
(Barahiya, Lakhisarai) बिहार में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना अंतर्गत बसुआ चक्र हॉल्ट के पास देर रात 20 से 30 की संख्या में आये नक्सलियों ने मोबाइल टावर उड़ा दिया। नक्सलियों का दुस्साहस इसी से समझा जा सकता है की इस टावर से बस 100 मीटर की दूरी पर एक सीआरपीएफ कैंप है लेकिन इससे भी नक्सलियों को कोई फर्क नहीं पड़ा।पुलिस इश घटना के बारे में रुछ भी कहने से इनकार कर रही है वहीं कभर है की पुलिस को देर रात एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं हांलाकी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।