‘चुनाव का निशान ही नहीं मिटा है, अभी से कैसे हिसाब दूं’
(India)

जनता के बीच सरकार के कामकाज पर उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लूणकरणसर में जवाब दिया। उन्होने कहा कि अभी तो चुनाव का निशान ही नहीं मिटा है, अभी से कैसे हिसाब दूं। सरकार काम करेगी और लोगों को उनके सवालों का जवाब भी मिलेगा। उनका इशारा नगर निगम और पंचायतीराज चुनाव की ओर था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य में देश की पहली जैतून तेल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।