(DELHI, India)
उपाध्याय ने कहा, जब वह सत्ता में थे तो उन्होंने कुछ नहीं किया। दिल्ली के लोग दिल्ली सचिवालय के बाहर ‘जनता दरबार’ जैसे उनके फ्लॉप शो से भली-भांति अवगत हैं। पर अब जब केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने जन स्वच्छता अभियान शुरू किया है तो वह रातोंरात नतीजे चाहते हैं। भाजपा नेता ने केजरीवाल पर यह आरोप भी लगाया कि वह बार-बार राजनीतिक व्यवस्था के सभी मानदंडों के प्रति अनादर व्यक्त करते हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में पार्टी सांसदों और मंडल प्रमुखों की कई बैठकें कीं। इन बैठकों को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के प्रभारी प्रभात झा और उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।