150 साल बाद टोंक में नहीं होगी उंट की कुर्बानी.......
(Deoli, Tonk) नवाबी नगरी टोंक मे हमेशा से ऊंट की कुर्बानी को लेकर असमंजस स्थिति रहती है। अब जब ऊंट को सरकार द्वारा राज्य पशु घोषित किया गया है। अब प्रशासन हरकत मे आया और इस बार इदुलअज़हा पर ऊंट की कुर्बानी ना हो उसके लिये संबंधित लोगो से बैठक ली। इस पर लोगों ने विष्वास दिलाया गया है कि इस बार ऊंट की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। राजस्थान सरकार मे कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भी ऊंटों की राज्य मे लगातार घट रही संख्या पर चिंता जताते हुये राज्य सरकार के फैसले को महत्वपूर्ण बताया था और ऊंट के सरंक्षण के लिये प्रयास करने की ओर इसे पहला कदम बताया, वही जब इस मामलें में स्थानीय सांसद से पूछा गया तों वह गोल-मोल जवाब देते नजर आये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।