(DELHI, India)
‘डीडीए आवासीय योजना 2014’ के उद्घाटन के कुछ ही सप्ताह बाद वेबसाइट में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए थे। एक सितंबर को शुरू किए गए इस प्रमुख कार्यक्रम के बाद से वेबसाइट पर अब तक 30 लाख से ज्यादा हिट आ चुके हैं। डीडीए में ‘डायरेक्टर ऑफ सिस्टम्स’ वी एस तोमर ने बताया, हमने अपनी वेबसाइट को कुछ इस तरह बनाया है, जो कि अशक्तों के लिए मददगार है। जैसे- जो लोग दृष्टि बाधित हैं, वे ऐसा सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं, जो कि लिखी हुई चीजों को जोर से पढ़ता है। वहीं जो लोग वर्णांधता के कारण आंशिक रूप से दृष्टिबाधित हैं, वे हमारी वेबसाइट पर दिए गए रंगों के स्पेक्ट्रम में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें लगता है कि इससे इन लोगों के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल आसान होगा। योजना के उद्घाटन के साथ, पहले ही दिन डीडीए की वेबसाइट पर 11 लाख हिट आए और वेबसाइट क्रैश कर गई थी। शुरुआती दो दिनों में औसतन हिटों की संख्या 18 लाख रही थी। तोमर ने कहा, यदि आप वेबसाइट में सबसे उपर दाईं ओर देखें, तो वहां पांच द्विरंगी पट्टियां हैं। पहला रंग पृष्ठभूमि का है, दूसरा अग्रिम हिस्से का है। ऐसा वेबसाइट को उन लोगों के अनुरूप बनाने के लिए किया गया है, जिन्हें वर्णांधता है। डीडीए भारी ऑनलाइन ट्रैफिक से निपटने के लिए अपने सर्वर की क्षमता भी बढ़ा चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।