आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक
(Bayana, Bharatpur) गुर्जर समाज की आरक्षण को लेकर जारी मांग को लेकर आज एक बार फिर गुर्जर समाज का प्रतिनिधि मंडल कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के नेतृत्व में सरकार से वार्ता कर रहा है। तीसरे दौर की वार्ता में गुर्जर समाज की ओर से 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर सरकार महाधिवक्ता नरपतमल लोढा के साथ अतिरिक्त महाधिवक्ताओं से विधिक राय ले रही है और न्यायालय में गुर्जर समाज का पक्ष मजबूती से रखने पर चर्चा कर रही है। बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर रोड मैप तैयार किया जा रहा है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़,खाद्य आपूर्ती मंत्री हेमसिह भड़ाना,महाधिवक्ता नरपतमल लोढ़ा और कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मौजूद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।