मोदी की रैली के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मैदान की सफाई की
(MAHARASHTRA, India) पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शिवसेना के नगर सेवक अरूण दुधवाडकर आज सुबह के समय सैर पर निकले थे और इस दौरान मैदान में कूड़े पर उनका ध्यान गया। उन्होंने कहा कि दुधवाडकर ने तत्काल शिवसेना के कार्यकर्ताओं को वहां बुलाया और इलाके को साफ करने के लिए कहा। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन टूट गया है। राज्य में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।