(Rajasthan, India)
कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा सोमवार को मनाया जाएगा। ईद की मुख्य नमाज दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी। चीफ काजी खालिद उस्मानी सुबह 8.45 बजे ईद की मुख्य नमाज अदा कराएंगे। इसके बाद खुतबा होगा और खिताब पढा जाएगा। ईद की नमाज से पहले सुबह 8 बजे मुफ्ती जाकिर साहब और सुबह 8.20 बजे मौलवी महफूज नासिर का बयान होगा। इसके बाद सुबह 8.40 बजे शहर मुफ्ती अहमद हसन साहब कुर्बानी के महत्व पर तकरीर करेंगे। इसके बाद चीफ काजी खालिद उस्मानी नमाज अदा करवाएंगे। इसके अलावा जौहरी बाजार के जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।जमाना इंटरनेट का है कपड़े....जूते-चप्पल....कार और न जाने क्या-क्या.....नई-पुरानी सभी चीजें ऑनलाइन बिक रही हैं। कई पशुओं की भी ऑनलाइन बिक्री होती है और ईद पर अब बकरे भी ऑनलाइन बिकने लगे हैं। टोंक के रहने वाले अताउल्ला खान ने भी इंटरनेट के जरीयें कुर्बानी के लिये बकरे की खरीददारी की, देखने मे छोटे आकार यह बकरा विदेषी किस्म का है और अहमदबाद से लगभग 76 हजार मे खरीदा गया है और यह खाने मे काजू...बादाम....किशमिश...जौ...गुड और पिस्ते खाता है। इसके अलावा रहने के लिये वातानुकुलित कमरा इसकी पसन्द है और बिना एसी के यह बैचेन हो जाता है। टोंक मे इसे देखने वालों की तादात लगातार बढ रही है। विदेशी नस्ल होने के कारण अब लोग इसे खरीदने की भी इच्छा जता रहे है, इसके खरीददार अताल्ला ने बताया कि लोग अब इसका डेढ लाख तक देने को तैयार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।