(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर जिले की मनियां पुलिस ने फर्जी सेलटैक्स अधिकारी बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो फर्जी अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं जबकि तीन पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। ये लोग सेलटैक्स के फर्जी अधिकारी बनकर रात में आगरा-मुंबई हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते थे। हर ट्रक से ये लोग 1200 रूपये वसूलते थे। लम्बे समय से ट्रक चालकों द्वारा मनियां थाने में इस गिरोह की शिकायतें भी की जा रही थी...लेकिन हर बार गिरोह के लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो जाते थे। बीती रात एक ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगो को फर्जी पर्चियों और हिसाब किताब की कॉपी के साथ ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसी बीच गिरोह का सरगना अपने दो और साथियो के साथ भागने में कामयाब हो गया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।