चौटाला की जमानत खारिज करने को लेकर सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई आज
(HARYANA, India) गौर हो कि सीबीआई ने रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि चौटाला की जमानत को तुरंत खारिज करने की याचिका पर सुनवाई की जाए। चौटाला पर जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन के आरोप हैं। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि रविवार रात दायर की गई याचिका में चौटाला की जमानत को रद्द करने के लिए तुरंत सुनवाई करने का विशेष जिक्र है जिन्हें इस वर्ष मई में चिकित्सकीय आधार पर राहत दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा की चुनावी रैलियों में शिरकत कर रहे हैं जहां 15 अक्तूबर को चुनाव होने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।