सीएम का काफिला रोकने  के मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज,,,,,,
(DantaRamgarh, Sikar) सीकर जिले के लक्ष्मणगढ कस्बे में तपीपल्यागांव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला रोकने के मामले में डीजीपी ने नीमकाथाना डीएसपी शिवलाल बैरवा को हटा दिया है। उनका तबादला आरएसी दिल्ली में किया गया है। इसके अलावा रींगस एसएचओ धर्मवीर जानूं को सस्पेंड और खंडेला एसएचओ भगवान सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी टी. गुइटे रविवार को मामले की जांच के लिए तपीपल्या पहुंचे। उन्होंने छह घंटे तक सर्किट हाउस में जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बयान लिए। वे अपनी जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौंपेंगे। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर डीएसपी नीमकाथाना, एसएचओ रींगस खंडेला की लापरवाही मानी गई है। शुक्रवार को विधायक बंशीधर बाजिया के घर से वापस जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले को हेलिपेड के पास महिलाओं ने रोक लिया था। इसके बाद कलेक्टर एसपी को जयपुर तलब किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।