छपरा में जारी हुआ अलर्ट.....पुलिस ने किया मूर्तियों का विसर्जन
(Athmalgola, Patna) बिहार के छपरा में आज सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को रोक लिया । दुर्गा पूजा संचालन समिति सदस्यों ने पुलिस प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया इसी दौरान भीड़ ने डीएम के साथ हाथापाई कर दी । पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया । देखते ही देखते मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए और लेागों ने पुलिस पर पथराव कर दिया । इस दौरान डेढ दर्जन लोग घायल हो गए वहीं डीएए और डीएम के बाॅडीगार्ड को भी चोट आई । शहर में खबर फैलते ही लाखों लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया गुस्साई भीड़ ने छपरा नगर निगम की जेसीबी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया । छपरा में तनाव को लेकर प्रशासन ने एलर्ट जारी कर दिया है। छपरा को आईटीबीपी के जवाने के हवाले कर दिया गया है।आईटीबीपी की 6 कंपनियों को छपरा में तैनात किया गया है।पुलिस खुद मूर्तियों का विसर्जन करा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।