(Digod, Kota)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज कोटा आ रही हैं।सीएम कोटा में भारत विकास परिषद ब्लड बैंक के लोकार्पण समारोह मे भाग लेंगी।इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरि कुमार औदिच्य को श्रद्दांजलि अर्पित करने जाएंगी..इसके बाद उनका कार्यक्रम उनके मीडिया सलाहकार महेन्द्र भारद्वाज के पैतृक घर टोंक के आवां कस्बे जाने का है। वो आवां में महेन्द्र भारद्वाज के दिवंगत पिता स्वर्गीय रामनारायण भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। संभावाना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री यहां बारां के अटरू कस्बे भी जा सकती है अटरू में वे पूर्व मंत्री मदन दिलावर की माता के निधन से शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधांएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।