सहरसा में डायरिया का भीषण कहर........
(BanmaItarhi, Saharsa) सहरसा में फिलवक्त डायरिया का भीषण कहर जारी है, कल और आज की बात करें तो अभीतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग इसकी चपेट में आकर मौत के मुहाने पर खड़े हैं,एक तरफ जिन इलाकों में डायरिया ने
महामारी का रूप ले लिया हैं वहाँ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई इंतजाम नहीं हुआ है वहीँ दूसरी तरफ कोसी इलाके के PMCH कहे जाने वाले सदर अस्पताल में भी मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मरीजों की जान डॉक्टर के महती प्रयास से नहीं बल्कि ऊपर वाले की मेहरबानी से बच रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।