हजारीबग कोर्ट में पेश हुए झारखंड सरकार के पूर्व कृषिमंत्री योगेंद्र साव
(JHARKHAND, India) झारखण्ड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को आज हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ,कल पुनः सीआईडी की टीम योगेंद्र साव को कोर्ट में पेश करेगी और योगेंद्र साव प्रकरण में आगे की करवाई की जाएगी । इधर योगेंद्र साव के वकील ने कहा की योगेंद्र साव ने जज के सामने अपनी इलाज की बात रखी है और वापस रिम्स भेजने की मांग की है पर जज ने योगेन्द्र साव को रिम्स भेजने से मना कर दिया और एक दिन के लिए सेन्ट्रल जेल भेज दिया है और कहा की आपका इलाज हजारीबाग सेन्ट्रल जेल में कार्यरत डॉक्टर करेंगे। डॉक्टर के रिपोर्ट के बाद कोर्ट कुछ फैसला लेगी । वहीं योगेंद्र साव ने कोर्ट से जेल जाने के क्रम में कहा की इस पुरे प्रकरण में हजारीबाग के बड़कागावं की जनता सबको जवाब देगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।