(Bhadra, Hanumangarh)
हनुमानगढ़ जिले के बोझला और डूंगराना गांव के बीच सुबह 4 बजे के करीब कार में सवार चार बदमाशों ने हथियारों की नोक पर आरजे-42 जीए-4152 ट्रोले के चालक रामलाल निवासी जयपुर से 50 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी जो रामलाल की जांघ को चीरते हुए बाएं पैर में घुस गई। घटना के तुरंत बाद खलासी चैनाराम वहा से गुजरने वाली मटोरिय बस सर्विस में घायल को भादरा के राजकीय चिकित्सालय में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गोली उसके पैर मे होने के कारण उसे हिसार रैफर कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।