लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होना चाहते थे शरद पवार: राज ठाकरे
(MAHARASHTRA, India) ठाकरे ने बुधवार शाम यहां एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पवार राजग में शामिल होने जा रहे थे लेकिन भाजपा में कुछ लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। ठाकरे ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच मौन सहमति है और वे महाराष्ट्र के लोगों को ठग रहे हैं। मनसे प्रमुख ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।