(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
प्रतापगढ़ शहर में और सीता माता वन अभ्यारण्य में धडल्ले से चल रहे ईंट भट्टों की ओर जिला प्रशासन ने पूरी तरह आंखें फेर ली है। सालों से प्रशासन की नाक के नीचे इन दर्जनों अवैध भट्टों का संचालन हो रहा है...लेकिन इनको हटाने के लिए आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मानव जीवन को खतरे में डाल रहे इन भट्टों से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। अपने निजी लाभ के लिए भट्टा मालिक कानून की भी परवाह नहीं कर, सरे आम कानून की यहाँ पर धज्जिया उडाई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।