(HARYANA, India)
जांच एजेंसी के अधिवक्ता ने न्यायाधीश बी डी अहमद और न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल की पीठ के समक्ष इस संबंध में आवेदन पेश किया और इस पर तत्काल सुनवाई की अपील की । आवेदन में कहा गया है कि चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत हासिल करने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के नेता जमानत शर्तो का उल्लंघन करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। सीबीआई यह भी चाहती है कि चौटाला की समर्पण की तारीख को 17 अक्तूबर से पहले कर दिया जाए। जेबीटी अध्यापक भर्ती घोटाला मामले में दोषी साबित होने के बाद दस साल की सजा पाए पूर्व मुख्यमंत्री ने 26 सितंबर को स्वैच्छिक रूप से समर्पण की इच्छा जतायी थी जिसके बाद अदालत ने 17 अक्तूबर की तारीख तय की। सीबीआई की अपील पर अदालत ने आज कहा कि पहले ही इसी प्रकार के आवेदन पर नोटिस जारी किया जा चुका है । सीबीआई के अधिवक्ता ने जवाब में कहा, ‘ वह आवेदन किसी तीसरे पक्ष द्वारा दाखिल किया गया था।’ इस पर अदालत ने कहा, ‘ तब इस पर आज ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।