उत्तर अंडमान सागर के उपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील
(KARNATAKA, India) उत्तर अंडमान सागर के उपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो गया है और यह विशाखापत्तनम से करीब 1000 किलोमीटर दूर पूर्व दक्षिण पूर्व में दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर कायम है।मौसम कार्यालय से आज रात जारी एक बयान के मुताबिक यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 36 घंटों में यह प्रचंड चक्रवात बन जाएगा। बयान में कहा गया है कि चक्रवात ‘हुडहुड’ के विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और ओड़िशा तट 12 अक्तूबर को पार करने की उम्मीद है।बयान में कहा गया है कि मछुआरों को समुद्र में उतरने से आगाह किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।