नहीं थम रही बच्चों की तस्करी ......
(BIHAR, India) बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार जहाँ एक ओर दलितों के उत्थान की बात करते नहीं थकती वहीँ आज बिहार में ही उनके दलितों के बच्चों की मानव तस्करी की जा रही है,,आरा के रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात एक दूध ढोने वाली गाड़ी में 22 नाबालिग दलित बच्चों को जिले के विभिन्न जगहों पर काम करवाने के लिए बेचा जा रहा था की इसकी भनक जिला प्रशासन को लग गयी और फिर देर रात जिले के श्रम अधीक्षक समेत कई
वारिय पदाधिकारियों की टीम ने इन 22 बच्चों को ठेकेदारों से मुक्त करवा लिया और अपने कब्जे में ले लिया,,कुछ बच्चों ने सूबे के मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए ये तक बोल दिया की मुख्यमंत्री उनके बारे में सोंचते ही नहीं और इसी लिये उन्हें काम करना पड़ता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।