(JHARKHAND, India)
झारखण्ड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को आज हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यहां बता दें की झारखण्ड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पर नक्सली संगठन चलाने का आरोप था। योगेन्द्र साव को जेल से कोर्ट लाते ही उनके समर्थकों ने कोर्ट कैंपस में जम कर नारे बाजी की और कहा की हमारे विधायक को इस मामले में देश के दो कोल कम्पनिओं ने और हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने जानबूझ कर फंसाया है । इधर योगेन्द्र साव के नए वकील ने कहा की आज कोर्ट में जज के सामने योगेन्द्र साव प्रकरण में पहले से गिरफ्तार 6 अपराधिओं के साथ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को पेश किया गया जिसमे जज ने सभी को 14 दिन के लिए सेन्ट्रल जेल भेज दिया अब 14 दिन के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।