राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी,
(Rajasthan, India) उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज से प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अंसारी आज भारतीय वायुसेना के मेघदूत वायुयान से जयपुर पहूंचे जहां सांगानेर हवाई अड्डे पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अंसारी का सांगानेर हवाई अड्डे पहुंचने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, महापौर ज्योति खण्डेलवाल एवं राज्य सभा सदस्य अश्क अली टांक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल, पुलिस आयुक्त निवास राव जंगा ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवि गौड, उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति सांगानेर हवाई अड्डे से भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर से अजमेर के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी आज अपनी दो दिवसीय अजमेर संभाग की यात्रा पर अजमेर पहुंचे। अंसारी दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर घूघरा हेलीपेड पर उतरे जहाँ अजमेर सांसद प्रोफेसर सांवरलाल जाट सहित स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद अंसारी कार में बैठकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।