उपराष्ट्रपती डॉ हामिद अंसारी के प्रदेश दौरे का दूसरा दिन........
(Niwai, Tonk) राजस्थान की एकमात्र नवाबी रियासत रही टोंक मे आज भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन वनस्थली विद्यापीठ में पंचमुखी शिक्षा के केन्द्र वनस्थली की छात्राओं से रूबरू हो रहे हैं। वहीं वे टोंक मे दुनिया की सबसे बडी कुरान का दीदार भी करेंगे।उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम अरबी फारसी शोध संस्थान में भी आयोजित किया जाना है। उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रसाशन ओर सुरक्षा एजेन्सिया हर तरीके से मुस्तैद नजर आ रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।