अब बिहार जदयू ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा........
(BIHAR, India) बिहार में भाजपा की ओर से पटना भगदड़ मामले को लेकर जदयू को निशाने पर लिया गया था। जिसके बाद जदयू ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। जदयू अब बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर पीएम मोदी सहित पूरी पार्टी को निशाने पर लेने जा रही है। गुरुवार को नीतीश के घर हुई अहम बैठक में पार्टी ने मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर आम राय बनाई। अब जदयू विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर 20 अक्टूबर को जिलास्तर पर धरना देगी। बैठक के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों से पहले अपनी हर जनसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी और वादा किया था कि चुनाव बाद यदि पीएम बने तो वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देेंगे। लेकिन आज मोदी की सरकार बने चार महीने हो गए। लेकिन ना तो विशेष राज्य का दर्जा दिया जा रहा है और ना ही इस पर कोई बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के नेता भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया करते थे। लेकिन अब वे इसे पूरी तरह भूल चुके हैं। साथ ही बैठक में अन्य मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।