(Deoli, Tonk)
भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का आज राजस्थान दौरे का दूसरा दिन है। अंसारी आज वनस्थली विद्यापीठ पहुंचे जहां उनकी वनस्थली कुलपति आदित्य शास्त्री की अगुवाई में विद्यापीठ प्रशासन ने उपराष्ट्रपति की अगुवानी की। इस दौरान अंसारी ने विद्यापीठ की छात्राओं सेे सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद अंसारी नवाबी नगरी टोंक पहुंचे जहा उनकी अगुवानी राज्य के कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने की। वनस्थली विद्यापीठ ओर अरबी फारसी शोध सस्थान मे होने वाले दौरे को लेकर टोंक मे आसमान से लेकर सड़क तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। अंसारी आज भारी सुरक्षा के बीच टोक पहुंचे, इस दोरे को लेकर सुरक्षा ऐजेन्सियो ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात किये है। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी नें टोंक में अरबी-फारसी शोध संस्थान में दुनियां की सबसे बड़ी कुरान को देखा और कहा कि यहां आकर अच्छा लगा। उपराष्ट्रपति अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन लगभग साढे तीन घण्टे के लिए टोंक पहुंचे। वहीं, दुनिया की सबसे बडी कुरान यही के जमील अहमद के नेतृत्व में बनाई गई, साईज के हिसाब से दुनिया में बडी इस कुरान मजीद की लम्बाई 125 इन्च और चैड़ाई 90 इंच है यानि साढे दस फीट लम्बी और साढे सात फीट है, साथ ही इस कुरान मजीद का वजन 250 किलोग्राम है। हिन्दुस्तान के अलावा दुनिया में इतने बड़े साईज का कुराने मजीद अभी तक कहीं पर मौजूद नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।