(Digod, Kota)
कोटा में गुरूवार को तलवंडी इलाके से हुए अपहर्त 7 साल के रूद्राक्ष का आज शव मिला है। पुलिस ने शव को बूंदी रोड़ की एक नहर से बरामद किया। लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा है। अपहरणकर्ताओं ने बैंक मेनेजर रूद्राक्ष के पिता पुनीत से दो करौड़ की फिरोती मांगी थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना के बाद रुद्राक्ष को ढूंढने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया था, लेकिन पुलिस और सरकार की सारी कोशिशों का नतीजा सिफर निकला। पुलिस ने रातभर शहर और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी भी करवाई लेकिन नाकाम रहीं। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस ने बूंदी रोड़ की एक नहर से रूद्राक्ष का शव बरामद किया। परिजनों ने एमबीएस अस्पताल पहुंचकर शव शिनाख्त की। शव मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली और जिसने भी बच्चे की मौत की खबर सुनी वह सहम उठा। वहीं मासूम की मौत के बाद पुलिस को परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। साथ ही पोस्टमार्टम रूम के बाहर पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी लोगों के गुस्से को सामना करना पड़ा। सभी ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।