(Digod, Kota)
कोटा में मासूम रूद्राक्ष के अपहरण और हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए कोटा पुलिस अब तक 400 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दूसरी ओर 72 घंटे के बाद भी अपहर्ताओं का सुराग नहीं लग पाया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर एटीएस टीम को भी लगा दिया गया है। वहीं कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। एडीजी अजित सिंह के नेतृत्व में ये टीमें गठित की गई है जिसमें 3 पुलिस अधीक्षक....5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं मासूम रूद्राक्ष की मौत के बाद शहर की सुरक्षा पर सवाल उठने पर सांसद ओम बिरला ने पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।