(DELHI, India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों सिंगापुर दौरे पर है। राजस्थान में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए आज से 16 अक्टूबर तक सिंगापुर में बिजनेस मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंगापुर सरकार के अधिकारियों और कई निजी कंपनियों के साथ कई विकास परियोजनाओं में भागीदारी और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। इस मीट में इंफ्रास्ट्रक्चर अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राजन, नगर विकास अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन, मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद की सदस्य मीरा महर्षि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।