कोटा में रूद्राक्ष की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली
(Digod, Kota) कोटा में मासूम रूद्राक्ष के अपहरण और हत्याकांड को चौथा दिन हो गया है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है। बदमाशों को पकड़ने के लिये एडीजी अजित सिंह की मॉनिटरिंग में बनाई टीम में 3 एसपी और 5 एएसपी सहित कई डीएसपी और थानाधिकारियों को शामिल किया गया है। होटल... कोचिंग हॉस्टल सहित बदमाशों संभावित ठीकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। कोटा में रूद्राक्ष की हत्या के बाद कोटा बंद भी रह चुका है और अब जनता पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन लिये खड़ी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।