शिवसेना के साथ पोस्ट पोल एलायंस पर राज ठाकरे बोले- 'हम दोनों देख लेंगे'
(MAHARASHTRA, India) उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के साथ पोस्ट पोल एलांयस को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कहा है कि हम दोनों (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे) देख लेंगे और यह जब वक्त आएगा तक होगा । उद्धव ठाकरे पर पूछे गए सवालों को राज ठाकरे टाल गए और उन्होंने साफ किया कि MNS लोकसभा के चुनाव अब कभी नहीं लड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि वह अब भी उनके आदरणीय है। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी को पांच साल दिए हैं और अभी सवाल उठाना ठीक नहीं। मोदी ने कई सारी केंद्र की योजनाओं को गुजरात में सफलतापूर्वक लागू किया। लोग जानते हैं की उन्हें किसे वोट देना है और मैं किसी समाज को टारगेट नहीं करता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।