(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर से बसपा विधायक बनवारीलाल कुशवाह को सोमवार शाम सीआईडी सीबी ने धौलपुर के नरेश कुशवाह की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। कुशवाह ने दोपहर 4 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंच एएसपी जांच अधिकारी सरिता सिंह के समक्ष समर्पण किया। सीआईडी सीबी के डीआईजी गिर्राज मीणा ने बताया, एक घंटे की पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार किया। मुख्यालय में उससे पूछताछ हुई, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिग भी की गई। विधायक को आज धौलपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। धौलपुर के सदर थाने में 27 दिसंबर 2012 को नरेश की गोली मार हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। हत्या का कारण नरेश का कुशवाह की बहन से प्रेम संबंध होना बताया गया है। दूसरे आरोपित सत्येन्द्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन आरोपित रॉबिन, कुशवाह का भाई शिवराम और जीतू फरार हैं। पांचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120 बी के तहत केस दर्ज है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।