(Athmalgola, Patna)
राजद सांसद पप्पू यादव ने सहरसा के पटेल मैदान में जन अदालत लगाई। डॉक्टर और पैथलॉजी के खिलाफ लगाई गई इस जन अदालत में सांसद ने डॉक्टर्स और भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा... कोसी और सीमांचल के हजारों लोगों ने इस जनअदालत में हिस्सा लिया। खास बात यह है की इस जन अदालत में राजद, कांग्रेस और जद यू के कोई बड़े नेता नजर नहीं आए। इस जन अदालत में सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने अपने बच्चों को सरकारी अस्पताल में ईलाज नहीं करबाने की बात कहीं। वही सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टर पैथलॉजी और भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को भी दोगला कह कर गाली दी। मोटे तौर पर यह जन अदालत पप्पू यादव के बाहुबल का प्रदर्शन माना जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।