(Digod, Kota)
कोटा में रूद्राक्ष अपहरण और हत्या मामलें में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस के तमाम अधिकारियों ने कोटा में डेरा डाल दिया है। लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इधर वारदात के बाद से कोटा में पुलिस के खिलाफ रोष है। कोटा में आज कांग्रेस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईजी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुर्व मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में बडी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुचें । धारीवाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कोटा पुलिस में राजनीतिक हस्तक्षेप को अपराधियों के बुलंद हौसलों का नतीजा बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।