(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर के नगर निगम की ओर से लगवाई गई महापुरूषों की प्रतिमाओं की कडी में लगी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरौंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल कल्याण सिंह ने किया। अनावरण समारोह में पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। समारोह में पूर्व मंत्री ओर भैरोंसिंह शेखावत के जमाई नरपत सिंह राजवी और उनके परिजन भी मौजूद थे। समारोह में पार्टी के पदाधिकारियों और नगर निगम के पार्षदों की ओर से राज्यपाल कल्याण सिंह का स्वागत किया गया। समारोह में पंचायतीराज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत प्रदेश के पहले व्यक्ति थे। जिन्होने पार्टी के अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया और आज पार्टी एक वटवृक्ष के रूप में खडी है। इसका श्रेय शेखावत को जाता है। इसके बाद समारोह में मूर्ति के अनावरण कर्ता और राज्यपाल कल्याण सिंह ने शेखावत की जीवनी को याद करते हुए कहा कि कभी भी उन्होंने नाम से सम्बोधित नहीं किया...लेकिन आज इस मौके पर करना पड रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंत्योदय योजना का श्रेय पूरे देश में किसी भी व्यक्ति को जाता है तो वह भैरोंसिंह शेखावत है। राज्यपाल ने उनके साथ बिताए पलों की भी चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।