(Asind, Bhilwara)
भीलवाडा जिले के शाहपुरा में मोड़्या का बालाजी देव प्रतिमा को फिर खंडित कर दिया गया। क्षेत्र में लगातार देव प्रतिमाओं को खंडित करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मोड़्या के बालाजी मंदिर में समाजकंटकों ने तोडफोड़ करके प्रतिमा को खंडित कर दिया और पास ही स्थित देवनारायण मंदिर में भी तोडफोड की। जिससे शाहपुरा मे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मौके पर पहुंच वारदात के साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सैकडों लोगों ने शाहपुरा के कलिंजरीगेट चौराहे पर प्रदर्शन किया और भीलवाडा देवली मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान एक युवक गोपाल सुथार घायल हो गया। जिस पर हंगामा और बढ गया। इसी एसएचओ ने मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी की। शाहपुरा पुलिस ने विहिप जिलामंत्री रामेश्वरलाल धाकड की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर आसपास के थानों से बुलाया गया अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।