बीजेपी का अहंकार, व्यवहार आपातकाल के दिनों की याद दिलाता है: ममता
(WESTBENGAL, India) बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, आश्चर्यजनक रूप से यह देखा जा रहा है कि भाजपा अपने विभिन्न नेटवर्क के माध्यम से गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करने, असंसदीय भाषा बोलने और लगातार चरित्र हनन में लगी हुई है जहां महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अहंकार और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमें आपातकाल के दिनों की याद दिलाता है। मैं लोकतंत्र की खूबसूरती में क्षरण और इसको ध्वस्त होते नहीं देखना चाहती। बनर्जी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा के केंद्रीय एवं राज्य के नेता बर्धवान विस्फोट की घटना को लेकर तृणमूल सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी। केंद्र सरकार ने नौ अक्तूबर को विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय किया था। राज्य सरकार ने कहा था कि यह निर्णय खुद ब खुद किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।