राजस्थान में भी दिखाई दिया हुदहुद का असर........प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश
(Rajasthan, India) दक्षिण भारत में हुदहुद अपना कहर बरपा रहा है वहीं इसका असर राजधानी जयपुर में भी देखने को मिल रहा है। आसमान में सुबह से बादल छाये रहे। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। जिसके कारण सड़कों और घरों की छतों पर पानी भर गया। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं किसानों के लिहाज से यह बारिश उनके लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिन तक प्रदेश में और हुदहुद का असर देखने को मिल सकता है। जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आज सुबह से ही मौसम का बदला हुआ मिजाज नजर आया। जिसके चलते कस्बे में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी। बेमौसम हुई इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। जहां एक ओर तो किसानों की मूंगफली की फसल पक कर तैयार है । जिसकों बेचने के लिए किसान मंडी में आने लगे है। ऐसे में इस समय हुई बारिश से किसानों को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ रहा है। किसानों का माल मंडी में खुले में रखा होने की वजह से भीग रहा है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।