कोटा पुलिस ने किया रुद्राक्ष हत्याकांड में खुलासा........अंकुर पाडिया के खिलाफ मामला दर्ज
(Digod, Kota) 2 करोड़ की फिरौती के लिए मासूम रुद्राक्ष की हत्या के मामले में पुलिस को 5 वें दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंकुर पाड़िया को अपहरण और हत्याकांड का मुख्य आरोपी मानते हुए नामजद किया है। हालांकि शाम तक अंकुर पुलिस की गिरफ्त में नहीं था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा बड़े जाब्ते के साथ कोटा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की तलाशी की जा रही है। वारदात में 3 या इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। इसकी पुष्टि एडीजी क्राइम अजीत सिंह ने की है। एडीजी ने बताया कि मामले में अब तक की जांच में ये साबित हो गया है कि मुख्य आरोपी अंकुर पाड़िया है। अभी अंकुर को हिरासत में नहीं लिया है। ओम एनक्लेव में सर्च अिभयान चलाया है अन्य आरोपियों और इस केस से संबंधित अन्य जानकारियां मिलीं हैं......लेकिन वो अभी प्री-मेच्योर हैं। अंकुर के पास सफेद निसान माइक्रा कार भी है और संदिग्ध का जो स्कैच बनवाया गया था, उससे भी इसका चेहरा काफी मैच कर रहा है। जब इसकी गतिविधियां और अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस ने जांच की तो मामला स्पष्ट हो गया कि अंकुर ही आरोपी है। पुलिस के मुताबिक उसे किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।