महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कई नामी गिरामी हस्तियों ने किया मतदान
(MAHARASHTRA, India) पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती में, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोलापुर में, विधानपरिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने मुंबई में और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले तथा उनकी मां प्रतिभा पवार ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने भी अपना वोट डाला। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी से जब यह पूछा गया कि भाजपा या किसी अन्य पार्टी के साथ उनकी पार्टी शिवसेना चुनाव बाद गठबंधन करेगी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फैसला लेने का सर्वोच्च अधिकार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पास है। जोशी ने अपना वोट मुंबई में डाला। सुबह में रेखा, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमोल पालेकर और अतुल कुलकर्णी ने मतदान किया। सचिन तेंदुलकर ने भी अपना वोट डाला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।