(ANDHRAPRADESH, India)
नायडू ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उत्तरी तटीय जिलों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति की बहाली का भी प्रयास किया जा रहा है। नायडू ने बताया, ‘चक्रवात के कारण हुए नुकसान का पूर्ण आंकलन करना बहुत मुश्किल है। हमें अब तक चक्रवात प्रभावित सभी जिलों में 60,000 करोड़ रूपए या फिर 70,000 करोड़ रूपए के अनुमानित नुकसान की सूचना मिल रही है। हम फिलहाल किसी आंकड़े पर नहीं पहुंच सकते। चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियानों को अंजाम देना हमारी तत्काल प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में केंद्रीय दलों (नुकसान के अनुमान के लिए) के आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल विशाखापत्तनम का दौरा किया और राहत कार्यों के लिए 1,000 करोड़ रूपए की अंतरिम सहायता राशि की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने चक्रवात में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए एक लाख रूपए और घायलों के लिए 50,000 रूपए की घोषणा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।