गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नेता बने राज ठाकरे
(MAHARASHTRA, India) सर्च इंजन गूगल ने जारी एक बयान में कहा, ‘मनसे नेता राज ठाकरे महाराष्ट्र से सबसे लोकप्रिय नेता के तौर उभरे हैं और उन्होंने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को पीछे छोड़ दिया।’ इस सूची में उसके बाद राकांपा नेता अजित पवार, भाजपा के देवेंद्र फडनवीस, कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण और आर आर पाटिल हैं। गूगल ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। इसके बाद सिरसा के निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा दूसरे सबसे अधिक खोजे जाने वाले नेता के तौर पर उभरे हैं जो अपनी स्वयं की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) से चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी पीछे छोड़ दिया। मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखने वाले हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप विश्नोई आनलाइन सर्च के मामले में हरियाणा के नेताओं में चौथे नम्बर पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।